Followers

Monday, November 21, 2011

भिवानी गौरव सम्मान समारोह बडी़ धूमधाम से सम्पन्न


नई दिल्ली  - दिल्ली हाट, पीतमपुरा में भिवानी गौरव सम्मान समारोह बडी़ धूमधाम से सम्पन्न हुआ ।  भिवानी परिवार मैत्री संघ के  सालाना कार्यक्रम भिवानी गौरव सम्मान समारोह में सम्मान पाने वालों में भिवानी जिले के मूल निवासी लेफ्टिनेंट जनरल( रिटायर्ड ) जे बी एस यादव, नीमडी गाँव के सरपंच शेरसिंह आर्यराजेन्द्र स्वरूप राजन नरेन्द्र्जीत सिंह रावल,  देवब्रत वशिस्ठहरिचरण पीटीआईरेड क्रॉस के सचिव श्याम सुन्दर , पं शिव नारायण शास्त्री और तुशार मेह्ता शामिल थे।  
समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के सहकारिता मंत्री और चरखी दादरी से विधायक सतपाल सांगवान ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कहा कि संस्था को उनका सहयोग हमेशा मिलता रहेगा । समारोह में मुख्यमंत्री के मुख्य संसदीय सचिव अनिल भारद्वाज, शालीमार बाग से विधायक रविन्द्र बंसल, वजीरपुर से विधायक हरि शंकर गुप्ता  सहित  दिल्ली  और  भिवानी  जिले  की  कई  जानी  मानी  हस्तियों ने  शिरकत की। 
भिवानी परिवार मैत्री संघ के संरक्षक और समारोह के स्वागताध्यक्ष पुश्पेंदर गोयल ने बताया कि भिवानी गौरव सम्मान हर साल दिल्ली की स्वयं सेवी संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ की तरफ से दिए जाते हैं ...गोयल के मुताबिक उनकी संस्था समाज में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को यह सम्मान देती है जिन्होंने भिवानी जिले का नाम रौशन किया हो ... ये पुरुस्कार भी भिवानी जिले के प्रतिष्ठित महानुभावों के नाम पर शुरू किये गए हैं ... स्वतंत्रता सेनानी  पंडित  नेकी राम शर्मा के नाम पर देश सेवा चौधरी बंसी लाल लोक प्रशासनमास्टर बनारसी दस गुप्ता पत्रकारिता राम कृषण गुप्ता शिक्षा लाला फ़कीर चंद समाज सेवा जैसे कुल आठ सम्मान दिए गए ।.इस मौके पर नारायणी देवी महावीर प्रसाद भग्ग्नका की स्मृति में हरियाणवी कलाकारों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम भी पेश किया जायेगा... समारोह में दिल्ली और भिवानी जिले की कई जानी मानी हस्तियों के हिस्सा लिया।