क्या आपने कभी लकडी़ की साईकिल और वो भी सड़क पर दौड़ते हुए देखी है ? नही ना..... , तो आईए आपको इन चित्रों के माध्यम से दिखाते हैं लकडी़ की साईकिल । यह साईकिल बनाई है पोलैंड के रहने वाले 59 वर्षीय स्लॉमिर ने । स्लॉमिर इससे पहले प्लम्बर का काम करते थे । मगर कुछ क्रिएटिव करने की उनकी चाहत ने उनसे यह लकडी़ की साईकिल बनवा दी ..........................
Followers
Wednesday, May 11, 2011
Monday, May 9, 2011
बीपीएमएस ने दिया हरियाणा के मुख्यमंत्री को धन्यवाद
चरखी दादरी । भिवानी परिवार मैत्री संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की । प्रतिनिधिमंडल ने चरखी दादरी के जुझारू विधायक सतपाल सांगवान को हरियाणा मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया । साथ ही उम्मीद जताई कि भिवानी जिले को हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा ।
दिल्ली से आए भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रतिधिमंडल में संरक्षकजगदीश गोयल , महासचिव अरविन्द गर्ग ,प्रवक्ता अतुल सिंघल के साथ नवीन मित्तल व विनोद गर्ग भी शामिल थे । मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने बीपीएमएस द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी ली । उन्होंने संस्था की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर श्री सिंघल ने बताया कि आगामी 26 जून को जाने - माने कवि मधुप जी की जयंती दिल्ली में धूमधाम से मनाई जाएगी । जिसमें राज्य के कई बडे़ कवि व गणमान्त लोग शामिल होंगे ।
दिल्ली से आए भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रतिधिमंडल में संरक्षकजगदीश गोयल , महासचिव अरविन्द गर्ग ,प्रवक्ता अतुल सिंघल के साथ नवीन मित्तल व विनोद गर्ग भी शामिल थे । मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने बीपीएमएस द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी ली । उन्होंने संस्था की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर श्री सिंघल ने बताया कि आगामी 26 जून को जाने - माने कवि मधुप जी की जयंती दिल्ली में धूमधाम से मनाई जाएगी । जिसमें राज्य के कई बडे़ कवि व गणमान्त लोग शामिल होंगे ।
Wednesday, May 4, 2011
...........बादलों पे हो घर अपना.............
सपने हर कोई संजोता है , यह बात और है कि किसी के सपनों को पंख लग जाते हैं तो किसी के सपनों के पंख कतर जाते हैं । फिर भी पंख कतरे जाने के डर से भला कोई सपने संजोना छोड़ दे.. नहीं न । वैसे हम जो सपने देखते हैं उनमें कुछ तो ऎसे होते हैं जिन्हें पूरा करने में हमारा बस चलता है । लेकिन कुछ हमारे बस के बाहर होते हैं ....शायद कुछ ऎसा ही एक सपना है जो केवल मैं ही नहीम आप लोग भी देखते होंगे । जी हां ........काश बादलों के ऊपर अपना घर हो तो सोचो कैसा होगा ? खैर अभी आपने ऎसा अजूबा नहीं सोचा है तो इन तस्वीरों को देखकर जरूर सोचेंगे कि काश ऎसा हो तो कैसा हो.............
Saturday, April 30, 2011
Thursday, April 28, 2011
Wednesday, April 27, 2011
कैलाश खेर नेपाल टूरिज्म के गुडविल एम्बेसेडर बने
अपनी सूफी व लोक गायकी के लिए पूरे विश्व में लोकप्रिय गायक कैलाश खेर अब नेपाल टूरिज्म के गुडविल एम्बेसेडर बन गये हैं.नेपाल ने उनको यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने टूरिज्म को बढावा देने के उद्देश्य से दिया है .
कैलाश खेर के नेपाल के गुडविल एम्बेसेडर बनने से निश्चित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल के पर्यटन में वृद्धि होगी.
नेपाल की खूबसूरती की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निश्चित रूप से लोकप्रिय गायक कैलाश खेर सफल होंगे.एवरेस्ट पर पहुँचने वाले सर एडमंड हिलेरी पेर्सिवल को नेपाल ने "मानद सद्भावना राजदूत" के रूप में घोषित किया था.और अब उनके बाद कैलाश खेर को नेपाल ने गुडविल एम्बेसेडर बना कर सम्मान दिया है.
इस बारे में कैलाश खेर से पूछने पर उन्होंने कहा कि, '' नेपाल ने मुझे इतना बडा सम्मान
दिया है, सर हिलेरी के बाद मुझे यह महान अवसर मिला है अब मेरी भी बड़ी जिम्मेदारी है और मैं भी पूरी तरह इसे निभाऊंगा.''
नेपाल सरकार भी अपने इस अभियान का समर्थन करने के लिए कैलाश खेर की आभारी है.
Saturday, April 23, 2011
Friday, April 1, 2011
सचिन का शैल से बना नया बंगला ”दोअब विला ”
शैल से बना सचिन का बंगला
टी वी रूम
शैल से बना बाथरूम
मास्टर - ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में अपना जलवा पूरी तरह बिखेर रखा है । लेकिन अब वह अपने नये बंगले को लेकर भी दुनियाभर में मशहूर हो जायेंगे । सचिन का यह नया बंगला है - उनका नया शैल हाउस । मुंबई के बांद्रा में उन्होंने एक नया घर खरीदा है , जो अंदर - बाहर पूरी तरह शैल से बना हुआ है । शैल से बने उनके इस बंगले का नाम है ”दोअब विला ” ।
मिली जानकारी के मुताबिक सचिन के इस शैल हाउस की कीमत लगभग 350,000,000 रुपये है । एक मंजिला बना यह बंगला लगभग 9000 स्क्वायर फीट में बना है । जबकि इसके चारों ओर खाली छोड़ी गई जमीन को मिलाकर तो यह दस हजार फीट में बना है ।
सचिन का यह दोयब बंगला बाहर से देखने में जितना सुंदर, आकर्षक व भव्य लगता है उतना ही यह अंदर से भी है । लिविंग रूम , बैड रूम , इनर रूम , किचन , बाथरूम आदि सब शैल से ही बनाए गए हैं । कुल मिलाकर ऎसा बंगला शायद ही अभी तक किसी ने देखा हो ।
Wednesday, March 30, 2011
भारत की जीत के लिए दुआओं का दौर जारी........
विश्व कप के लिए सेमी फाइनल क्रिकेट मैच आज मोहाली में भारत - पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है । इस मैच में भारत की जीत की उम्मीद लिए भारत के हर नागरिक की सांसे थम सी गई हैं । सभी दिल थाम कर उस घडी़ का इंतजार कर रहे हैं जबकि भारत की टीम पाक को मुंह की खिलाकर अपनी जीत की पताका फहराए । चहुंओर हवन , पूजा - पाठ व दुआओं का दौर चल रहा है । एसे में भारत की टीम भी पूरे जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है । हमारी भी शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ हैं , इन्हीं उम्मीदों के साथ जय हिन्द ..................
Monday, March 28, 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)























