Followers

Monday, March 21, 2011

सुपरमून





















19 मार्च दिन शनिवार को रात्रि में पूनम का चांद यानि सुपरमून कुछ इस तरह दिखाई दिया जैसे आग का एक गोला ................

होली मुबारक हो..............................

Wednesday, March 16, 2011

भारतीय शास्त्रीय संगीत की यू एस में धूम

पिछले दिनों डॉ .एल .सुब्रमण्यम और  उनके बेटे अम्बी  सुब्रमण्यम भारतीय शास्त्रीय संगीत के टूर पर यू एस गये थे. उन्होंने यूनाइटेड नेशंस,  न्यूयार्क, द कैनेडी सेण्टर , वाशिंगटन डी सी और द वार्थोम  सेण्टर, ह्यूस्टन आदि अनेकों जगहों पर परफ़ॉर्म किया. यह कंसर्ट टूर बहुत ही शानदार रहा. हर कंसर्ट्स श्रोताओ से खचाखच भरा हुआ था और हर जगह श्रोताओ ने खड़े होकर तालियाँ बजा कर दोनों का सम्मान किया व सराहा.
यूनाइटेड  नेशंस में कुछ गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे जिनमें यू एन सेक्रेटरी जनरल बान –की मून और उनकी पत्नी, भारती राजदूत हरदीप सिंह पुरी और श्रीमती पुरी, मंजीव पुरी और श्रीमती पुरी, चीफ़ ऑफ़ स्टाफ मि. विजय नाम्बियार औए श्रीमती नाम्बियार इसके अलावा  ब्राज़ील, सर्बिया, साउथ कोरिया आदि अनेकों देशो के राजदूत भी उपस्थित थे. 
कैंनेडी सेण्टर में हुआ कंसर्ट दर्शको से पूरा भरा हुआ था,  इस कंसर्ट को सुनने के लिए अनेकों गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ यू.एस में भारतीय राजदूत श्रीमती मीरा शंकर और श्री शंकर भी आये थे. कंसर्ट के बाद  डॉ. सुब्रह्मण्यम का सभी ने खड़े होकर करतल धवनि से स्वागत किया. 

Tuesday, March 15, 2011

होली मिलन समारोह

नई दिल्ली । होली का पर्व सबके जीवन में खुशियों के रंग भर द इन्हीं उम्मीदो
के साथ रंगारंग माहौल में होली मिलन समारोह मनाया गया । होली के पावन पर्व के उपलक्ष में भिवानी परिवार मैत्री संघ ने दैनिक जागरण की मीडिया पार्टनरशिप के तहत इस होली मिलन समारोह में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया । रोहिणी के टैक्निया सभागार में -आयोजित इस कवि सम्मेलन में कई जाने - माने कवियों ने हिस्सा लिया और अपनी रचनाओं से लोगों को हंसने के लिये मजबूर कर दिया । लाफ्टर चैम्पियन प्रताप फौजदार ने लोगों के अनुरोध पर अपनी प्रसिद्ध कविता तिरंगा सुनाकर देशभक्ति का जज्बा पैदा करने की कोशिश की वहीं युवा कवि चिराग जैन ने ”मां ” की ममता पर कविता सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया । कवि यूसुफ भारद्वाज , वेद प्रकाश वेद , राजेन्द्र कलकल , हरमिन्दर पाल , अशोक अद्भुत , अनिल गोयल और राजेश चेतन ने भी श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी ।
समारोह में हरियाणा के राजस्व मंत्री सतपाल सांगवान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे । जबकि भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ , रोहिणी के विधायक जय भगवान अग्रवाल , हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री रामभजन अग्रवाल और पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज विशिष्ट अतिथि थे । समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाज सेवी नरेश जैन ने की । सभी अतिथियों ने भिवानी परिवार मैत्री संघ के सदस्यों के साथ फूल और चंदन की होली खेली । मुख्य अतिथि और हरियाणा के राजस्व मंत्री सांगवान ने भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भूरि - भूरि प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि मैत्री संघ समाज की बेहतरी के लिए काम करता रहेगा ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के संरक्षक सत्यनारायण गुप्ता , जगदीश गोयल , रमेश अग्रवाल , देवेन्द्र गोयल , ओमप्रकाश गोयल के साथ - साथ अरविन्द गर्ग , अनिल सर्राफ, दिनेश गुप्ता , राजेन्द्र जालान, प्रमोद शर्मा , सुरेश अग्रवाल , अतुल सिंघल , सुभाष गर्ग , राजेश नीरव , राजीव गुप्ता , कृष्ण कुमार गुप्ता , संतोष गुप्ता , एन डी गुप्ता एवं पवन मोडा का योगदान सराहनीय था ।



Thursday, March 3, 2011

वाह ! क्या तस्वीर है...............

कई बार हमारी नजरें कुछ ऎसे दृश्य या तस्वीरें देखती हैं जिन्हें देखकर अनायास ही मुख से ये शब्द निकल जाते हैं --- वाह ! क्या तस्वीर है...............
ऎसी ही कुछ तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आप भी कुछ ऎसा ही कहेंगे --------









Saturday, February 5, 2011

शाहरुख़ की ख़बरीना




क्या आपको कुछ समझ आया कि हम किसकी बात कर रहे हैं नही आया, तो आइये हम आपको बताये कि शाहरुख़ की ख़बरीना कौन हैं? वो हैं सौम्या टंडन जी हाँ शाहरुख की ख़बरीना हैं वो, ऐसा कहना है खुद शाहरुख का. एक रियल्टी शो की लॉन्चिंग के अवसर पर उन्होंने कहा कि, ''किसी के पास करीना है, किसी के पास कैटरीना है और किसी के पास कोई, जबकि मेरे पास मेरी प्यारी सी ख़बरीना है और वो हैं सौम्या. यह सुनकर सौम्या को जोर का झटका लगा क्योंकि खुद उन्हें नही पता था कि शाहरुख़ की ख़बरीना वो ही हैं.
जल्दी ही एक नया रियल्टी शो शुरू होने वाला है इस शो को शाहरुख़ खान होस्ट कर रहे हैं और उनके साथ एंकर है खूबसूरत सौम्या टंडन. यह वही सौम्या हैं जो इससे पहले ''डांस इंडिया डांस'' में एंकरिंग कर रही थी. 
डांस के शो से एडवेंचर स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में छलांग कैसे? पूछने पर सौम्या ने कहा कि, मुझे
यह मौका मिला और मैंने इस पकड़ लिया वैसे भी शाहरुख के साथ काम करने के मौका में
कैसे हाथ से जाने देती. मुझे बहुत ही मजा आया उनके साथ काम करके.''             

Wednesday, January 5, 2011

आओ कुछ पैसा कमाया जाय

ब्लॉगिंग से तो कुछ कमाई नहीं हो पा रही है तो आईये आज मैं आपको एक साइट का नाम बताती हूं । जहां आपको सिर्फ  इतना करना है कि इस साइट पर अपना एकाउंट बनाना है और फिर प्रतिदिन इस साइट को खोलना है । इतना करने के बाद या फिर इस साइट पर आने के बाद आपको खुद पता चल जाएगा कि कैसे कमाई करनी है । तो फिर देर किस बात की है तुरंत अपना एकाउंट बनाओ और पैसा कमाओ । पैसा कमा लो तो उसकी भनक मुझे भी दे देना । साइट का नाम है ----------
PaisaLive.com

Tuesday, January 4, 2011

पंजाब की गौरवगाथा है” स्पार्कलिंग पंजाब ”में

पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में ''स्पार्कलिंग पंजाब'' नामक पुस्तक का लॉन्च हुआ. इस अवसर पर पुस्तक  के लेखक व  इन्कम टैक्स ऑफिसर श्री विजय सिंघल व फोटोग्राफर अतुल भारद्वाज ने कहा कि, हमारी यह पुस्तक ''स्पार्कलिंग पंजाब''  पंजाब के  उस गौरवशाली इतिहास के बारें में बताती  है जिसमें गुरुओ व ऋषि मुनिओ ने जन्म लिया  व पंजाब की भूमि को पवित्र व धन्य किया.''
 लेखक विजय सिंघल ने बताया कि, ''पंजाब की ओर हमेशा ही लोग आकर्षित होते हैं  क्योंकि पंजाब का लोक संगीत, सूफी गायक, कविता, यहाँ के शासक, हरी भरी धरती, खाना सभी में सौंधी सि महक  है. इसके साथ ही  पंजाब के लोग पूरे विश्व में प्रसिद्ध है . यही सभी कुछ हमने अपनी किताब में लिखा है.''     
 अतुल भारद्वाज ने बताया कि, ''४०० तस्वीरो वाली इस किताब में हमने   पंजाब  की   सम्रद्ध  भूमि हरे भरे खेत, जोश के साथ अतिथियो का स्वागत सत्कार करना ,वीरता व  बलिदान के किस्सेशहरी व ग्रामीण परिवेश,  ऐतिहासिक और आधुनिक स्मारक , धर्म, साहित्य, संगीत व  नृत्य आदि को दिखाया है.''  
विजय सिंघल ने बताया कि, ''इस किताब को  हमने १२ अलग-अलग भागों में विभाजित किया है. सबसे पहले पंजाब का  परिचय, संस्कृति, जीवन शैली, स्वर्ण मंदिर, धर्म, जीवन, किले, महल,  सैन्य परम्पराग्रामीण खेलमेले  और त्यौहारशादीपंजाबी भोजन आदि.''           

Tuesday, December 28, 2010

नए साल की शाम सांई बाबा के नाम

साल 2010 की विदाई वेला और साल 2011 की आगमन वेला आ चुकी है । हम ही क्या पूरा विश्व नये साल के जोर - शोर से स्वागत के लिए  बांहे फैलाए तैयार है । बाजार नई - नवेली दुल्हन की तरह सज गए हैं । हर कोई इसी कोशिश में बेताब दिख रहा है कि नये साल के स्वागत में कहीं कोई कसर ना रह जाए । एक ओर जहां ब्रांडेड कंपनियां अपने उत्पादों को नये साल में नए अंदाज में लेकर बाजार में तहलका मचाने को तैयार हैं । तो वहीं दूसरी ओर आम से लेकर खास आदमी इसी जुगत में लगा है कि नए साल 2011 की नई सुबह को वह क्या खास करे जिससे उसका जीवन खुशियों और उमंग से लबालब हो जाए ।
बच्चे हों या नौजवान या फिर बुजुर्ग व्यक्ति सभी नए साल के लम्हों को अपनी यादों में कैद कर लेना चाहते हैं ।  इस दौरान स्कूल की छुट्टियां होने पर बच्चे घूमने - फिरने व फुल मौज - मस्ती का प्रोग्राम बना रहे हैं । इधर हर उम्र के युवक - युवतियां नए साल की पार्टियों की रंगीनियों में मस्त हैं । मसलन नए साल के स्वागत के लिए सभी बेताब है मगर अपने - अपने अंदाज में । नए साल का स्वागत सिर्फ किटी पार्टियों व पार्टियों की चकाचौंध से ही नहीं हो रहा है बल्कि नए साल की शुरुआत में बड़े स्तर पर  धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जा रहे हैं । युवा सर्व - धर्म सेवा समिति , सैक्टर - 3 , रोहिणी पिछले साल की तर्ज पर इस साल भी नववर्ष का स्वागत सांई भजन संध्या से कर रही है । ऎसा लोगों का मानना है कि यदि साल की शुरूआत अच्छे कामों से की जाए तो पूरा साल जिंदगी अच्छी तरह व्यतीत होती है । जो बीत गया उससे सबक लो और आने वाले समय व भविष्य को संवारो यही सोच कर लोग अपने  आने वाले समय का जोशो - खरोश के साथ स्वागत करते हैं । समिति के अध्यक्ष अटल गोस्वामी का मानना है कि पिछले वर्ष 2010 की शुरूआत उन्होंने सांईबाबा के भजन कीर्तन से की थी जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया । अत: आने वाला नया साल 2011 भी सभी लोगों के जीवन को नई उमंग और खुशियों से भर दे इन्हीं उम्मीदों के साथ इस बार भी वह बाबा सांई नाथ की भक्ति से साल की शुरूआत कर रहे हैं ।

Thursday, December 2, 2010

भारतीय फिल्म निर्माताओं को आया रोमानिया से बुलावा


रोमानिया के आर्थिक, वाणिज्य, व्यापार और पर्यावरण मंत्री  श्री करोली बोर्बेली पिछले दिनों भारत आये और इन्होने भारत में  आर्थिक, वाणिज्य, व्यापार और मनोरंजन को बढ़ावा देने की बात कही. वह चाहते है कि  भारतीय फिल्म निर्माता उनके देश में आये और अपनी फ़िल्म की शूटिंग रोमानिया में करे जिससे रोमानिया में पर्यटन को बढ़ावा मिले.
ग्रेट वेव  एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के श्री राजबीर सिंह रोमानिया के दूतावास के साथ  बॉलीवुड, वाइन    और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं , उनकी कंपनी  संगीत उत्पादन, वाइन का आयात, अल्कोहल मिश्रित पेय और पर्यटन बोर्ड के प्रतिनिधित्व के रूप में भारत में काम कर रही है.
भारत और रोमानिया के बीच कारोबार के बारे में श्री करोली बोर्बेली से पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि, "दोनों देशों के बीच सबसे अच्छा कारोबार पेट्रोलियम, आई टी, ऑटोमोबाइल, गैस, वाइन आदि क्षेत्रो में हो सकता है.ये सारे व्यवसाय तो दोनों देशो के बीच सफलता पूर्वक चल ही रहे हैं लेकिन हम चाहते हैं कि  भारत और रोमानिया के बीच और अन्य व्यवसाय भी आरम्भ हो और उनमे तेजी सी विकास हो."
श्री करोली  बोर्बेली ने कहा कि, ''हम भारत के व्यापारीयो को रोमानिया में अधिक से अधिक व्यापार के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. हम चाहते है कि वो  रोमानिया में आकर अपने कारोबार की शुरुआत करे. जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार स्थापित हो और उसका विकास भी सही दिशा में हो."
श्री करोली बोर्बेली से जब दोनों देशो की संस्कृति के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "संस्कृतियों का आदान प्रदान तो बहुत ही  जरुरी  है, तभी हम एक दूसरे की भिन्न - भिन्न परंपरा, संस्कृति और विचारों के बारे में जान पायेगे.''
श्री करोली  बोर्बेली  कहते हैं कि , "२००९ में भारत में रोमानिया के कारोबार की कुल आय लगभग १ बिलियन अमरीकी डॉलर मतलब पांच हजार करोड़ थी. और अब हम २०११ में उम्मीद कर रहे हैं कि  यह आय ७५ -८०,०००  करोड़ रुपए तक बढ़ जायेगी. मुझे आशा है कि इसी तरह दोनों देश साथ काम करेंगे तो  रोमानिया और भारत का भविष्य निश्चित रूप से उज्जवल है"