Followers

Monday, July 11, 2011

अच्छे इंसान के अन्दर होता है ''एक बुरा आदमी'


 निर्देशक इशराक शाह की पहली ही फ़िल्म है ''एक बुरा आदमी', वैसे तो उन्होंने लेखक निर्देशक गुलज़ार के साथ बतौर सहायक काम किया है, लेकिन स्वतंत्र  निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फ़िल्म है. पोलिटिकल थ्रिलर पर ही फ़िल्म बनाने का क्यों सोचा? पूछने पर उन्होंने कहा कि, ''क्योंकि सारे देश में यही हो रहा है, हर कोई चाहता है कि वो राजनीति में आये जिससे उसकी पावर बढ़े''.
 उदयपुर में फ़िल्म शूट करने के बारें में क्यों सोचा? क्या कोई विशेष वजह?  इशराक ने कहा,''क्योंकि मैं खुद राजस्थान का हूँ तो मैं चाहता था यहाँ अपनी पहली फ़िल्म की शूटिंग जरुर करूं और वैसे भी राजस्थान में जहाँ भी नजर जाती है ख़ूबसूरती ही दिखाई देती है.''
फ़िल्म का नाम ''एक बुरा आदमी'' रखने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि, ''फ़िल्म में हमने दिखाया है कि हर अच्छे इंसान के अन्दर एक बुरा आदमी  भी छिपा होता है, फ़िल्म की कहानी के मुताबिक मुझे यह नाम ही सही लगा.'' 
अरुणोदय सिंह के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, ''जैसा मैंने सोचा था उससे भी अच्छा काम किया है उन्होंने, जब दर्शक देखेंगे इस फ़िल्म में उनके अभिनय को तब उन्हें पता चलेगा कि जो  मैं कह रहा हूँ वो बिल्कुल ही सही है. अरुणोदय के अलावा रघुबीर यादव, किट्टू गिडवानी व यशपाल शर्मा का काम भी अच्छा है.''  
किट्टू गिडवानी का गेटअप और बोलने का अंदाज बिल्कुल मायावती जी जैसा ही आपने दिखाया है क्यों? पूरा नही लेकिन कुछ - कुछ उनके जैसा चरित्र आप कह सकते हैं, मुझे एक महिला  राजनीतिज्ञ का चरित्र दिखाना था अपनी फ़िल्म में. मुझे लगा कि उनके जैसा दिखाना ही सबसे ज्यादा अच्छा है.''       

Tuesday, June 14, 2011

''आलवेज कभी - कभी''

 पिछले दिनों राजधानी दिल्ली  में इंडिया के प्रमुख फैशन  लेबेल प्रोवोग ने शाहरुख़ खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज  की आने वाली फ़िल्म ''आलवेज कभी - कभी'' के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया. ट्राइस्ट बार एंड रेस्ट्रोरेन्ट साकेत,दिल्ली में हुई यह ''लाइव मैड नाईट'' पार्टी देर रात तक चली. इस पार्टी में   अली  फज़ल , गिसेल्ले  मोंटिरो , ज़ोया  मोरानी और सत्यजीत  दुबे के अलावा  गायिका शिबानी कश्यप, मॉडल  सोनाली गीतांजलि के हितेश  सरदाना और स्काय के अमन भी थे.फ़िल्म के निर्देशक रोशन अब्बास जो  की दिल्ली  के ही हैं वो भी इस पार्टी में आने वाले थे लेकिन किन्ही कारणों से नही आ पाये.  फ़िल्म के चारों कलाकारों ने पार्टी की रौनक को बनाये रखा .
फ़िल्म ''लव आज कल'' फेम गिसेल्ले इस पार्टी में सभी के आकर्षण का केंद्र रही. उनकी मोहक मुस्कान सभी को अपना दीवाना बनाये हुई थी.

Wednesday, May 11, 2011

हो गए न हैरान लकडी़ की साईकिल देखकर ........

क्या आपने कभी लकडी़ की साईकिल और वो भी सड़क पर दौड़ते हुए देखी है ? नही ना..... , तो आईए आपको इन चित्रों के माध्यम से दिखाते हैं लकडी़ की साईकिल । यह साईकिल बनाई है पोलैंड के रहने वाले 59 वर्षीय स्लॉमिर ने । स्लॉमिर इससे पहले प्लम्बर का काम करते थे । मगर कुछ क्रिएटिव करने की उनकी चाहत ने उनसे यह लकडी़ की साईकिल बनवा दी ..........................





Monday, May 9, 2011

बीपीएमएस ने दिया हरियाणा के मुख्यमंत्री को धन्यवाद

चरखी दादरी । भिवानी परिवार मैत्री संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की । प्रतिनिधिमंडल ने चरखी दादरी के जुझारू विधायक सतपाल सांगवान को हरियाणा मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया । साथ ही उम्मीद जताई कि भिवानी जिले को हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा ।
दिल्ली से आए भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रतिधिमंडल में संरक्षकजगदीश गोयल , महासचिव अरविन्द गर्ग ,प्रवक्ता अतुल सिंघल के साथ नवीन मित्तल व विनोद गर्ग भी शामिल थे । मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने बीपीएमएस द्वारा किए जा रहे सामाजिक  कार्यों की जानकारी ली । उन्होंने संस्था की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर श्री सिंघल ने बताया कि आगामी 26 जून को जाने - माने कवि मधुप जी की जयंती दिल्ली में धूमधाम से मनाई जाएगी । जिसमें राज्य के कई बडे़ कवि व गणमान्त लोग शामिल होंगे ।


Wednesday, May 4, 2011

...........बादलों पे हो घर अपना.............



सपने हर कोई संजोता है , यह बात और है कि किसी के सपनों को पंख लग जाते हैं तो  किसी के सपनों के पंख कतर जाते हैं । फिर भी पंख कतरे जाने के डर से भला कोई सपने संजोना छोड़ दे.. नहीं न । वैसे हम जो सपने देखते हैं उनमें कुछ तो ऎसे होते हैं जिन्हें पूरा करने में हमारा बस चलता है । लेकिन कुछ हमारे बस के बाहर होते हैं ....शायद कुछ ऎसा ही एक सपना है जो केवल मैं ही नहीम आप लोग भी देखते होंगे । जी हां ........काश बादलों के ऊपर अपना घर हो तो सोचो कैसा होगा ? खैर अभी आपने ऎसा अजूबा नहीं सोचा है तो इन तस्वीरों को देखकर जरूर सोचेंगे कि काश ऎसा हो तो कैसा हो.............






                                                                                                  
























Saturday, April 30, 2011

.............और हो गई शाही शादी ..........







Thursday, April 28, 2011

मेरी पसंद ...............कैसी लगी.....

Wednesday, April 27, 2011

कैलाश खेर नेपाल टूरिज्म के गुडविल एम्बेसेडर बने



 अपनी सूफी  लोक गायकी के लिए पूरे विश्व में लोकप्रिय गायक  कैलाश  खेर अब नेपाल टूरिज्म के गुडविल एम्बेसेडर बन  गये  हैं.नेपाल ने उनको यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने टूरिज्म को बढावा देने  के उद्देश्य से दिया है .  
 कैलाश खेर के  नेपाल के गुडविल एम्बेसेडर बनने से निश्चित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  नेपाल के पर्यटन में वृद्धि होगी.
 नेपाल की खूबसूरती की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निश्चित रूप से लोकप्रिय     गायक कैलाश खेर सफल होंगे.एवरेस्ट पर पहुँचने वाले सर एडमंड हिलेरी पेर्सिवल को नेपाल ने  "मानद सद्भावना राजदूतके रूप में घोषित किया था.और अब उनके बाद  कैलाश खेर को नेपाल ने  गुडविल एम्बेसेडर बना कर सम्मान दिया है. 
 इस बारे में कैलाश खेर से पूछने पर उन्होंने कहा कि, '' नेपाल ने मुझे इतना बडा सम्मान
दिया हैसर हिलेरी के बाद मुझे यह  महान अवसर मिला है अब मेरी भी  बड़ी  जिम्मेदारी है और मैं भी पूरी तरह इसे निभाऊंगा.''
 नेपाल सरकार भी अपने इस अभियान का समर्थन करने के लिए कैलाश खेर की  आभारी है.

Saturday, April 23, 2011

अविश्वसनीय किंतु यह सत्य है ..............

करने वाले लोग न जाने क्या - क्या अद्भुत कारनामे कर डालते हैं । कलाकृतियां तो बहुत देखी मगर केले में उकेरी गई कलाकृति कभी नहीं देखी । लेकिन यहां कुछ तस्वीरें हैं जिनमें केले में बनी कलाकृति आप सब भी देख सकेंगे ।





Friday, April 1, 2011

सचिन का शैल से बना नया बंगला ”दोअब विला ”


                                 शैल से बना सचिन का बंगला
                             
                                टी वी रूम

                        
                        शैल से बना बाथरूम  



                                 दोअब विला का रात का दृश्य

 मास्टर - ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में अपना जलवा पूरी तरह बिखेर रखा है । लेकिन अब वह अपने नये बंगले को लेकर भी दुनियाभर में मशहूर हो जायेंगे । सचिन का यह नया बंगला है - उनका नया शैल हाउस ।  मुंबई के बांद्रा में उन्होंने एक नया घर खरीदा है , जो अंदर - बाहर पूरी तरह शैल से बना हुआ है । शैल से बने उनके इस बंगले का नाम है ”दोअब विला ” ।
मिली जानकारी के मुताबिक सचिन के इस शैल हाउस की कीमत लगभग 350,000,000  रुपये है । एक मंजिला बना यह बंगला लगभग 9000 स्क्वायर फीट में बना है । जबकि इसके चारों ओर खाली छोड़ी गई जमीन को मिलाकर तो यह दस हजार फीट में बना है ।
सचिन का यह दोयब बंगला बाहर से देखने में जितना सुंदर, आकर्षक व भव्य लगता है उतना ही यह अंदर से भी है । लिविंग रूम , बैड रूम , इनर रूम , किचन , बाथरूम आदि सब शैल से ही बनाए गए हैं  । कुल मिलाकर ऎसा बंगला शायद ही अभी तक किसी ने देखा हो ।