Followers

Monday, May 9, 2011

बीपीएमएस ने दिया हरियाणा के मुख्यमंत्री को धन्यवाद

चरखी दादरी । भिवानी परिवार मैत्री संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की । प्रतिनिधिमंडल ने चरखी दादरी के जुझारू विधायक सतपाल सांगवान को हरियाणा मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया । साथ ही उम्मीद जताई कि भिवानी जिले को हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा ।
दिल्ली से आए भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रतिधिमंडल में संरक्षकजगदीश गोयल , महासचिव अरविन्द गर्ग ,प्रवक्ता अतुल सिंघल के साथ नवीन मित्तल व विनोद गर्ग भी शामिल थे । मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने बीपीएमएस द्वारा किए जा रहे सामाजिक  कार्यों की जानकारी ली । उन्होंने संस्था की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर श्री सिंघल ने बताया कि आगामी 26 जून को जाने - माने कवि मधुप जी की जयंती दिल्ली में धूमधाम से मनाई जाएगी । जिसमें राज्य के कई बडे़ कवि व गणमान्त लोग शामिल होंगे ।


Wednesday, May 4, 2011

...........बादलों पे हो घर अपना.............



सपने हर कोई संजोता है , यह बात और है कि किसी के सपनों को पंख लग जाते हैं तो  किसी के सपनों के पंख कतर जाते हैं । फिर भी पंख कतरे जाने के डर से भला कोई सपने संजोना छोड़ दे.. नहीं न । वैसे हम जो सपने देखते हैं उनमें कुछ तो ऎसे होते हैं जिन्हें पूरा करने में हमारा बस चलता है । लेकिन कुछ हमारे बस के बाहर होते हैं ....शायद कुछ ऎसा ही एक सपना है जो केवल मैं ही नहीम आप लोग भी देखते होंगे । जी हां ........काश बादलों के ऊपर अपना घर हो तो सोचो कैसा होगा ? खैर अभी आपने ऎसा अजूबा नहीं सोचा है तो इन तस्वीरों को देखकर जरूर सोचेंगे कि काश ऎसा हो तो कैसा हो.............






                                                                                                  
























Saturday, April 30, 2011

.............और हो गई शाही शादी ..........







Thursday, April 28, 2011

मेरी पसंद ...............कैसी लगी.....

Wednesday, April 27, 2011

कैलाश खेर नेपाल टूरिज्म के गुडविल एम्बेसेडर बने



 अपनी सूफी  लोक गायकी के लिए पूरे विश्व में लोकप्रिय गायक  कैलाश  खेर अब नेपाल टूरिज्म के गुडविल एम्बेसेडर बन  गये  हैं.नेपाल ने उनको यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने टूरिज्म को बढावा देने  के उद्देश्य से दिया है .  
 कैलाश खेर के  नेपाल के गुडविल एम्बेसेडर बनने से निश्चित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  नेपाल के पर्यटन में वृद्धि होगी.
 नेपाल की खूबसूरती की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निश्चित रूप से लोकप्रिय     गायक कैलाश खेर सफल होंगे.एवरेस्ट पर पहुँचने वाले सर एडमंड हिलेरी पेर्सिवल को नेपाल ने  "मानद सद्भावना राजदूतके रूप में घोषित किया था.और अब उनके बाद  कैलाश खेर को नेपाल ने  गुडविल एम्बेसेडर बना कर सम्मान दिया है. 
 इस बारे में कैलाश खेर से पूछने पर उन्होंने कहा कि, '' नेपाल ने मुझे इतना बडा सम्मान
दिया हैसर हिलेरी के बाद मुझे यह  महान अवसर मिला है अब मेरी भी  बड़ी  जिम्मेदारी है और मैं भी पूरी तरह इसे निभाऊंगा.''
 नेपाल सरकार भी अपने इस अभियान का समर्थन करने के लिए कैलाश खेर की  आभारी है.

Saturday, April 23, 2011

अविश्वसनीय किंतु यह सत्य है ..............

करने वाले लोग न जाने क्या - क्या अद्भुत कारनामे कर डालते हैं । कलाकृतियां तो बहुत देखी मगर केले में उकेरी गई कलाकृति कभी नहीं देखी । लेकिन यहां कुछ तस्वीरें हैं जिनमें केले में बनी कलाकृति आप सब भी देख सकेंगे ।





Friday, April 1, 2011

सचिन का शैल से बना नया बंगला ”दोअब विला ”


                                 शैल से बना सचिन का बंगला
                             
                                टी वी रूम

                        
                        शैल से बना बाथरूम  



                                 दोअब विला का रात का दृश्य

 मास्टर - ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में अपना जलवा पूरी तरह बिखेर रखा है । लेकिन अब वह अपने नये बंगले को लेकर भी दुनियाभर में मशहूर हो जायेंगे । सचिन का यह नया बंगला है - उनका नया शैल हाउस ।  मुंबई के बांद्रा में उन्होंने एक नया घर खरीदा है , जो अंदर - बाहर पूरी तरह शैल से बना हुआ है । शैल से बने उनके इस बंगले का नाम है ”दोअब विला ” ।
मिली जानकारी के मुताबिक सचिन के इस शैल हाउस की कीमत लगभग 350,000,000  रुपये है । एक मंजिला बना यह बंगला लगभग 9000 स्क्वायर फीट में बना है । जबकि इसके चारों ओर खाली छोड़ी गई जमीन को मिलाकर तो यह दस हजार फीट में बना है ।
सचिन का यह दोयब बंगला बाहर से देखने में जितना सुंदर, आकर्षक व भव्य लगता है उतना ही यह अंदर से भी है । लिविंग रूम , बैड रूम , इनर रूम , किचन , बाथरूम आदि सब शैल से ही बनाए गए हैं  । कुल मिलाकर ऎसा बंगला शायद ही अभी तक किसी ने देखा हो ।

Wednesday, March 30, 2011

भारत की जीत के लिए दुआओं का दौर जारी........

विश्व कप के लिए सेमी फाइनल क्रिकेट मैच आज मोहाली में  भारत - पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है । इस मैच में भारत की जीत की उम्मीद लिए भारत के हर नागरिक की सांसे थम सी गई हैं । सभी दिल थाम कर उस घडी़ का इंतजार कर रहे हैं जबकि भारत की टीम पाक को मुंह की खिलाकर अपनी जीत की पताका फहराए । चहुंओर हवन , पूजा - पाठ व दुआओं का दौर चल रहा है । एसे में भारत की टीम भी पूरे जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है । हमारी भी शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ हैं , इन्हीं उम्मीदों के साथ जय हिन्द ..................

Monday, March 28, 2011

धुंआ - धुंआ ..........नजर

कागज पर पेंसिल से चित्रकारी करते बहुत देखे हैं मगर धुंए में  चित्रकारी ढू़ढ़ने वाले नहीं देखे होंगे ।
एक कश के धूंए से बनी चित्रकारी की बानगी देखिए ...............




Friday, March 25, 2011

प्याज एक रूप अनेक ............

कभी - कभी मेल में इतनी सुंदर , रोचक और मजेदार फोटो व सामग्री देखने को मिलती है जिसे देखकर हैरानी होती है । तो वहीं काफी नई - नई जानकारी मिलती है जिससे हम अनजान थे । आज मैं आपको इसी जानकारी के तहत मिलाने जा रही हू जॉर्जिया के ऑफिशियल स्टेट वेजिटेबल ,ऑनियन [जिसे हमारे यहां प्याज कहते हैं ] से । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे विदालिया स्वीट  ऑनियन भी कहते हैं । वसंत के मौसम में जॉर्जिया में विदालिया स्वीट ऑनियन को लेकर एक बहुत ही भव्य समारोह मनाया जाता है । इस समारोह में लोग प्याज को विभिन्न रूप देकर लाते हैं । प्याज की एसी भिन्न - भिन्न वैरायटी देखकर हैरानी हो रही है कि ये प्याज है या फिर खिलौने ? चित्र देखकर आप भी हैरान अवश्य होंगे और यह सोचने  को मजबूर हो जाएंगे कि क्या वाकई ये प्याज है ------